CG History GK Questions In Hindi-छत्तीसगढ़ इतिहास सामान्य ज्ञान

Q11. प्राचीन काल में इस राज्य में शासन करने वाले निम्नलिखित में से किस वंश के राजाओं ने त्रिकालिंगाधिपति की उपाधि धारण की?

[A] नल वंश
[B] सोमवंश
[C] पाण्डु वंश
[D] शराभपूरीय वंश

Show Answer
Correct Answer [B] सोमवंश
Explanation:- प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ में शासन करने वाले सोमवंश के शासक त्रिकलिंगाधिपति की उपाधि धारण करते थे।

Q12. छत्तीसगढ़ के प्रथम पुरातत्ववेत्ता थे?

[A] शंकर तिवारी
[B] माधव राव सप्रे
[C] लोचन प्रसाद पाण्डे
[D] जगन्नाथ प्रसाद भानु

Show Answer
Correct Answer [C] लोचन प्रसाद पाण्डे
Explanation:- लोचन प्रसाद पांडे छत्तीसगढ़ के प्रथम पुरातत्ववेत्ता थे, किरारी का काष्ठ तथा गुंजी का शिलालेख इनकी प्रमुख पूरातत्व संबंधी निबंध है।

Q13. पाली का प्रशस्त मंदिर किसने बनवाया था?

[A] सूर्य वर्मन
[B] प्रवरराज
[C] पृथ्वीपति द्वितीय
[D] बाण विक्रमादित्य
[E] महाशिवगुप्त बालार्जुन

Show Answer
Correct Answer [E] महाशिवगुप्त बालार्जुन
Explanation:- पाण्डुवंशीय शासक बालार्जुन महाशिवगुप्त ने पाली में प्रशस्त मंदिर का निर्माण कराया ।

Q14. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने सिरपुर की यात्रा की थी?

[A] पांचवी सदी में
[B] सातवीं सदी में
[C] छठवीं सदी में
[D] आठवीं सदी में
[E] इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Correct Answer [B] सातवीं सदी में
Explanation:- चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 639 ई. के लगभग सिरपुर व मल्हार की यात्रा की थी इस समय सिरपुर में पाण्डु वंश का शासन था।

Q15 दक्षिण कौशल के कौन से राजा को समुद्रगुप्त ने पराजित किया था?

[A] महेन्द्र
[B] धनंजय
[C] व्याघ्रराज
[D] विष्णु गोप
[E] इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Correct Answer [A] महेन्द्र
Explanation:- अपने दक्षिणापथ अभियान के दौरान समुद्रगुप्त ने कौशल के शासक महेंद्र तथा कान्तर के शासन व्याघ्रराज को पराजित किया ।

Q16. महाकान्तर के किस राजा को समुद्रगुप्त ने हराया था?

[A] महेंद्र
[B] शंखचूड़
[C] जैतराज
[D] कर्णराज
[E] व्याघ्रराज

Show Answer
Correct Answer [E] व्याघ्रराज
Explanation:- अपने दक्षिणापथ विजय के दौरान समुद्रगुप्त ने महाकान्तर के शासक व्याघ्रराज व कोशल के शासक महेन्द्र को पराजित किया था।

Q17. किस राजवंश के काल से छत्तीसगढ़ में मंदिरों का निर्माण माना जाता है?

[A] कलचुरी
[B] शराभपूरी
[C] पाण्डुवंशीय
[D] छिंदक नागवंशीय

Show Answer
Correct Answer [C] पाण्डुवंशीय
Explanation:- पाण्डुवंश के काल से छत्तीसगढ़ में मंदिरों का निर्माण माना जाता है । इस वंश द्वारा सिरपुर के विष्णु मंदिर का निर्माण कराया गया था।

Q18. प्राचीन छत्तीसगढ़ के पाण्डु वंश के निम्नलिखित किस शासक ने मौखरी राजकुमारी वासटा से विवाह किया था?

[A] तीवरदेव
[B] चंद्रगुप्त
[C] हर्ष गुप्त
[D] महाशिव गुप्त

Show Answer
Correct Answer [C] हर्ष गुप्त
Explanation:- पाण्डु वंश के शासक हर्षगुप्त का विवाह मगध के मौखरी शासक सूर्यवर्मन की पुत्री रानी वासटा से हुआ था । रानी वासटा ने हर्षगुप्त की मृत्यु के बाद उसकी स्मृति में सिरपुर में विष्णु मंदिर का निर्माण कराया जो कि आज लक्ष्मण मंदिर के नाम से जाना जाता है।

Q19. पुरातत्व विभाग ने 1987 ई. में एक प्रख्यात मूर्ति खोजी जिसमें बहुत से प्राणियों के भाग सम्मिलित थे। इसे शासन ने कौन से स्थान पर रखा है?

[A] सिरपुर
[B] मल्हार
[C] रतनपुर
[D] तालागांव

Show Answer
Correct Answer [D] तालागांव
Explanation:- पुरातत्व विभाग द्वारा 1987 में एक मूर्ति खोजी गई जिसके अंग अलग-अलग प्राणियों के मुखाकृति से निर्मित है, इस मूर्ति को ताला गांव में रखा गया है। इसे रूद्र शिव की प्रतिमा कहा जाता है।

Q20. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के निम्नांकित किस शहर की ह्वेनसांग ने सातवीं शताब्दी में यात्रा की?

[A] सिरपुर
[B] रायगढ़
[C] कबीरधाम
[D] अंबिकापुर
[E] अहिरवारा

Show Answer
Correct Answer [A] सिरपुर
Explanation:- प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 639 ईसवी के लगभग छत्तीसगढ़ के सिरपुर नगर की यात्रा की थी इस दौरान यहां पांडु वंश का शासन था।