CG History GK Questions In Hindi-छत्तीसगढ़ इतिहास सामान्य ज्ञान

CG History GK Questions In Hindi
CG History GK Questions In Hindi

CG History GK Questions In Hindi – परीक्षा में छत्तीसगढ़ इतिहास सामान्य ज्ञान एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, हम इस पोस्ट में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों को साझा करने जा रहे हैं। Statetgk.in द्वारा उपलब्ध कराए गए इस विषय के सभी अभ्यास सेट को पूरा करें। इस पोस्ट के जीके प्रश्न विभिन्न सरकारी नौकरी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं। PSC, Patwari, Samvida, Police, SI, CTET, Mahila Paryavekshak, Vyapam इत्यादि प्रतियोगी परीक्षा में CG History GK Questions In Hindi छत्तीसगढ़ इतिहास सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते है।

सामान्य ज्ञान किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए बहुत महत्वपूर्ण अनुभाग है। इस खंड में हम हिंदी में जीके प्रश्न प्रदान कर रहे हैं। इन ऑनलाइन क्विज़ में विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में पिछले वर्ष पूछे गए प्रश्न शामिल हैं, इन प्रश्नों को पढ़ने से आप परीक्षा में CG History GK Questions In Hindi छत्तीसगढ़ इतिहास सामान्य ज्ञान के प्रश्न को असानी से हल कर पाएंगे। इसलिए प्रतिदिन प्रत्येक विषय के कम से कम एक सेट हिंदी में इन ऑनलाइन जीके टेस्ट का अभ्यास करें। Statetgk.in से एमसीक्यू प्रारूप में अन्य सभी विषयों के जीके प्रश्न और उत्तर भी प्राप्त करें।

इन्हें भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2023

इन्हें भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल की सूची 2023 PDF  

इन्हें भी पढ़ें:- 100 कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

CG History GK Questions In Hindi – छत्तीसगढ़ इतिहास सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

Q1. समुद्रगुप्त के प्रयाग प्रशस्ति में कोसल के शासक का क्या नाम था?

[A] महेन्द्र
[B] महिपाल
[C] शिवगुप्त
[D] सोमेश्वर देव
[E] इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Correct Answer [A] महेन्द्र
Explanation:- हरिषेण द्वारा रचित प्रयाग प्रशस्ति से समुद्रगुप्त के विजय अभियान के बारे में जानकारी मिलती है जिसमें उसने दक्षिणापथ विजय के दौरान कोसल के शासक महेंद्र तथा महाकान्तर के शासक व्याघ्रराज को पराजित किया ।

Q2. छत्तीसगढ़ के प्रथम इतिहासकार है?

[A] प.शशिधर
[B] बाबु रेवाराम
[C] कवि गोपाल मिश्र
[D] अंग्रेज अधिकारी चिशम

Show Answer
Correct Answer [B] बाबु रेवाराम
Explanation:- बाबू रेवाराम को छत्तीसगढ़ का प्रथम इतिहासकार माना जाता है । इन्होंने विक्रम विलास नामक ग्रंथ की रचना की ।

Q3. प्रागैतिहासिक से लेकर ऐतिहासिक काल तक के चित्रित शैलाश्रय कहां है?

[A] चंदखुरी रायपुर
[B] कुटुमसर बस्तर
[C] सिंघनपुर रायगढ़
[D] रामगढ़ पहाड़ी सरगुजा

Show Answer
Correct Answer [C] सिंघनपुर रायगढ़
Explanation:- छत्तीसगढ़ की प्राचीनतम शैलाश्रय सिंघनपुर रायगढ़ जिले में स्थित है, यहां प्रागैतिहासिक काल से लेकर ऐतिहासिक काल तक के शैल चित्र प्राप्त होते हैं।

Q4. रायगढ़ के कबरा पहाड़ से किस युग के औजार प्राप्त हुए हैं?

[A] लौह यूग
[B] मध्य युग
[C] कांस्य युग
[D] पाषाण युग

Show Answer
Correct Answer [D] पाषाण युग
Explanation:- रायगढ़ के कबरा पहाड़ से पूर्व पाषाण तथा उत्तर पाषाण कालिन औजार मिले हैं।

Q5. छत्तीसगढ़ में 1953 में सिरपुर का प्रथम पुरातात्विक उत्खनन कार्य किसके निर्देशन में आरंभ हुआ-

[A] कनिंघम
[B] मोरेश्वर दीक्षित
[C] के. डी. बाजपेयी
[D] लोचन प्रसाद पाण्डे

Show Answer
Correct Answer [B] मोरेश्वर दीक्षित
Explanation:- सिरपुर में 1953 से प्रो.मोरेश्वर गंगाधर दीक्षित के निर्देशन में पुरातात्विक का कार्य प्रारंभ हुआ था।

Q6. वैदिक काल में छत्तीसगढ़ को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता था?

[A] चेदिसगढ़
[B] गोंडवाना
[C] दंडकारण्य
[D] दक्षिण कौसल
[E] इनमें से कोई नहीं

Show Answer
Correct Answer [E] इनमें से कोई नहीं
Explanation:- ॠग्वैदिक कालीन साहित्य में छत्तीसगढ़ का वर्णन प्राप्त नहीं होता है, उत्तर वैदिक कालीन साहित्यों में नर्मदा नदी को रेवा के नाम से जाना गया है।

Q7. दशरथ की पत्नी कौशल्या के पिता का नाम था?

[A] जनक
[B] भानुमंत
[C] परशुराम
[D] वाल्मीकि

Show Answer
Correct Answer [B] भानुमंत
Explanation:- दक्षिण कौशल के शासक भानुमंत की पुत्री का नाम कौशल्या था जिसका विवाह अयोध्या के शासक दशरथ से हुआ।

Q8. वाल्मीकि रामायण के अनुसार राम ने दक्षिण कौशल का राज्य किसे दिया था?

[A] लव
[B] कुश
[C] अंगद
[D] लक्ष्मण

Show Answer
Correct Answer [B] कुश
Explanation:- वाल्मीकि रामायण के अनुसार राम ने दक्षिण कौशल का क्षेत्र अपने छोटे बेटे कुश को दिया था।

Q9. किस ग्रंथ में छत्तीसगढ़ क्षेत्र का उल्लेख नहीं है?

[A] ॠग्वेद
[B] पुराण
[C] रामायण
[D] महाभारत

Show Answer
Correct Answer [A] ॠग्वेद
Explanation:- रामायण काल में छत्तीसगढ़ को कौशल तथा दक्षिण कौशल के नाम से जाना जाता था जबकि महाभारत काल में छत्तीसगढ़ कोशल, प्राक्कोसल व बस्तर क्षेत्र को महाकांतर के नाम से जाना जाता था । वैदिक युग में छत्तीसगढ़ से संबंधित जानकारियों का अभाव है, ऋग्वेद में इस क्षेत्र का कोई भी उल्लेख नहीं मिलता क्योंकि ॠग्वैदिक आर्य उत्तर भारत तक सीमित थे । उत्तर वैदिक कालीन साहित्यों में नर्मदा नदी को रेवा के नाम से उल्लेखित किया गया है।

Q10. महाकांत की पहचान किससे की जाती है?

[A] रायगढ़ का क्षेत्र
[B] महानदी घाटी का क्षेत्र
[C] बस्तर सिहावा का जंगली प्रदेश
[D] उपयुक्त में से कोई नहीं

Show Answer
Correct Answer [C] बस्तर सिहावा का जंगली प्रदेश
Explanation:- बस्तर क्षेत्र को प्राचीन काल में चक्रकोट, महाकांतर, एककांतर, भ्रमरकोट आदि नामों से जाना जाता था।